अजब गजब: 92 साल की उम्र में दादी अम्मा ने 100 मीटर रेस में लिया भाग, 3 गोल्ड मेडल जीते, वर्ल्ड कप के लिए कर रही तैयारी

92 साल की उम्र में दादी अम्मा ने 100 मीटर रेस में लिया भाग, 3 गोल्ड मेडल जीते, वर्ल्ड कप के लिए कर रही तैयारी
  • दादी अम्मा ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
  • रेस में जीते 3 गोल्ड मेडल
  • वर्ल्ड कप के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत

डिजिटल डेस्क, बीकानेर। गुजरते वक्त के साथ-साथ बुढ़ापे में लोगों की शारीरक गतिविधियां कम हो जाती है। हालांकि, कई लोग ऐसा भी होते हैं जिनकी सेहत और फुर्ती दुनिया के लिए मिसाल बन जाती है। इन दिनों एक ऐसी ही दादी अम्मा अपनी स्फूर्ति को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 92 साल की उम्र में भी उनकी सेहत को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, उन्होंने एक रेस में भाग लिया था। जिसमें वह नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन का खिताब जीता लिया हैं। इस प्रतियोगिता में दादी उम्मा ने फर्राटेदार दौड़ लगाते हुए तीन गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इसके बाद अब वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही हैं।

बीकानेर की रहने वाली है बुजुर्ग

राजस्थान के बीकानेर में 92 वर्षीय बुजुर्ग पाना देवी चौधरी कॉलोनी की निवासी हैं। उम्र के इस पड़ाव में होने के बावजूद उन्होंने अच्छे-अच्छों को मात दी है। उनकी उम्र में ज्यादातर लोग या तो बिस्तर में आ जाते हैं या फिर दुनिया से विदा ले लेतें हैं। इन सबके बावजूद पानी देवी ने पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 को जीत लिया है। इसमें उन्होंने तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। इनमें से एक मेडल को 100 मीटर रेस में। तो वहीं, दो मेडल को गोला और तश्तरी फेंक की स्पर्धा में जीते हैं। यह प्रतियोगिता जीतने के बाद अब पाना देवी का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत भी कर रही हैं। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पाना देवी स्वीडन जा रही हैं।

इस लिए हैं तंदरुस्त

अपनी तंदरुस्त सेहत के बारे में पाना देवी का कहना है कि वह इस उम्र में अपने दम पर सारा काम करती है। उन्होंने बताया कि वह बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड, पैक्ड फूड और ठंडा पानी पीने से परहेज करती हैं। वह हर दिन सुबह 5 बजे उठ जाती हैं। इसके बाद मंदिर जाकर गाय को रोटी और पक्षियों को दाना देती हैं। फिर घर के खाने में छाछ, राबड़ी और बाजरे - गेंहू की रोटियां खाती हैं। पाना देवी ने बताया कि वह रात का खाना शाम को ही खा लेती हैं। इसके अलावा वह घर के अन्य कामकाज भी पूरे करती हैं।

Created On :   1 April 2024 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story